A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबड़वानीमध्यप्रदेश
Trending

बड़वानी-जिला हॉकी संघ बड़वानी की तीन महिला हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर करेगी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व’

बडवानी-जिला हॉकी संघ बड़वानी की तीन महिला हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर करेगी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व’

जिला संवाददाता-हेमन्त नागझिरिया
बड़वानी / 23 से 30 जुलाई तक सूरत गुजरात में आयोजित हॉकी इंडिया वेस्ट जोन द्वितीय सब जूनियर महिला हॉकी चौंपियनशिप के लिए जिला हॉकी संघ बड़वानी की तीन राष्ट्रीय खिलाड़ी कुमारी स्नेहा दाऊदे कुमारी केसर भाबर, कुमारी मनप्रीत कौर का सब जूनियर महिला हॉकी मध्यप्रदेश नेशनल टीम में चयन हुआ है।IMG 20240720 WA0605 IMG 20240720 WA0604
हॉकी कोच श्री मुकेश राठौर ने बताया कि तीनों खिलाड़ी पूर्व में भी स्कूल नेशनल में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है । तीनों राष्ट्रीय खिलाड़ी वर्तमान में महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में रह कर उच्च प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। तीनों खिलाड़ी दल के साथ सूरत गुजरात के लिए 21जुलाई को प्रस्थान करेंगे खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद, जिला हॉकी संघ बड़वानी के संरक्षक डॉ.ओ. पी.खंडेलवाल, अध्यक्ष अमृतलाल अग्रवाल, सचिव जसमीत सिंह मदान,उपाध्यक्ष प्रवीण पांडे,अजय कानूनगो,राजेंद्र भावसार, रामजय चौहान,भावेश मालवीय, पिंकी दावदे,सिद्धार्थ टाके, विजय चौहान मोनिका राठौड़,हॉकी खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Back to top button
error: Content is protected !!