A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

बलथरी चेक पोस्ट पर बस से मिला अवैध हथियार दो गिरफ्तार♦

बलथरी चेक पोस्ट पर बस से मिला अवैध हथियार दो गिरफ्तार♦IMG 20240722 WA0046

 गोपालगंज

बलथरी चेक पोस्ट पर बाहन जांच के दौरान
पुलिस को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है । बताया जाता है कि कुचायकोट चेकपोस्ट पर बिहार राज्य में प्रवेश करते हुए पकड़े गए हथियार तस्कर कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो सक्रिय सदस्य को Austria में निर्मित विदेशी 4 Glock पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।
इसमें से एक अपराधी राजस्थान के अजमेर जिला का रहने वाला है। गिरफ्तार अभियुक्तो कि पहचान 1.कमल रावत पिता पप्पु सिंह सा0 केशर पुरा थाना बंगलिया वाश जिला अजमेर
2.संतनु शिवम पिता सुनील कुमार सा 0बोवारी डीह थाना गाय घाट जिला मुजफ्फरपुर किया गया है,दोनो अपराधियों से सदर अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित एसटीएफ ,एस ओजी 7, डीआईयु की टीम के द्वारा गहन पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार
गैंग के अन्य सक्रिय सदस्यों का पता चला है जिनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।पूछताछ के क्रम में ये बात सामने आई कि उक्त गैंग के द्वारा मुज्ज्जफरपुर/मोतिहारी जिले में बड़ी घटना को अंजाम देने का इरादा था। पूर्व में भी गैंग के सदस्यों के द्वारा उक्त जिलों में रेकी किया गया है। पुलिस द्वारा अग्रतर अनुसंधान हेतु अजमेर और अन्य सम्बंधित जिलों की पुलिस से संपर्क स्थापित किया गया है।पुलिस दोनों अपराधियों को रिमांड पर लेकर अग्रतर पूछताछ कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!