A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

उमस भरी गर्मी में बिजली ने रुलाया

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

उमस भरी गर्मी में बिजली ने रुलाया

अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में दो दो मिनट पर बिजली की ट्रिपिंग हो रही है। सोमवार शाम से लेकर आधी रात तक हुए रिकाॅर्ड व्यवधान ने करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया। यही हाल मंगलवार सुबह से भी रहा। इस दिक्कत से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों का हाल बेहाल है।
उमसभरी गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था न सिर्फ शहरी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेपटरी हो गई है। अघोषित बिजली कटौती के साथ साथ लो वोल्टेज व बार बार की ट्रिपिंग की समस्या खड़ी हो गई है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बिजली उपकेंद्र अकबरपुर के आठ फीडर ओवरलोड चल रहे हैं। सुचारु बिजली उपलब्ध कराने के लिए रोस्टिंग व्यवस्था लागू की गई लेकिन इसका भी लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल सका है।
मंगलवार देर शाम से बार बार की ट्रिपिंग का जो सिलसिला शुरू हुआ वह मंगलवार को भी जारी रहा। अकबरपुर बिजली उपकेंद्र के कंपोजिट व टाउन फीडर से बदतर बिजली आपूर्ति का आलम यह रहा कि सोमवार रात पांच घंटे में 40 बार ट्रिपिंग हुई। इससे संबंधित क्षेत्र की लगभग 30 हजार की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसी प्रकार मरैला बिजली उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को सोमवार लगभग पूरी रात मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अघोषित बिजली कटौती व बार-बार की ट्रिपिंग से लगभग 40 हजार की आबादी को उमसभरी गर्मी में परेशान होने को मजबूर होना पड़ा।
अकबरपुर बिजली उपकेंद्र के एक कर्मचारी ने कहा कि लोड को देखते हुए आठ फीडरों का संचालन एक साथ न कर रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है, इसके बाद भी समुचित बिजली उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!