A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

सीकर. भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस पर विद्युत निगम, रोडवेज, जलदाय, नर्सिंग एसोसिएशन, भवन निर्माण, आंगनबाड़ी, वन विभाग आदि संगठनों ने स्थापना दिवस पर ध्वज वंदन कर भारतीय मजदूर संघ कार्यालय पर भारत माता के जयकारों के साथ ध्वजारोहण किया गया। संघ जिला मंत्री राजकुमार ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने ब्लड बैंक में जाकर अलग-अलग जगह 70 यूनिट रक्तदान किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष मखनलाल कांडा ने संगठन की रिति-नीति और सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। संगठन के 70 वर्ष पूरे होने पर पर्यावरण की रक्षा से संबंधित हर गांव में झंडा वंदन के पूरे वर्ष कार्यक्रम चलेंगे। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारी राधाकृष्ण चौबदार, नजीर खान, ओम प्रकाश पुरोहित, राजेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!