
आज दिनांक 24.07.2024 को पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा थाना धौरहरा व थाना खमरिया का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, मेस, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर विभिन्न रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। थाना परिसर की नियमित साफ-सफाई कराने एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देश दिए गए। मालखाने में माल मुकदमाती के व्यवस्थित रख-रखाव तथा निर्णयोपरांत माल का विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही जनसुनवाई से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा की गई व महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए महिला पुलिसकर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर यथाशीघ्र विधिक निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिए गए वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल संवाददाता अनिल








