
खुनियांव ब्लाक अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय महूई में स्कूल चलो अभियान। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक होने तथा सफाई पर ध्यान देने का आह्वान किया गया।
रैली के मुख्य अतिथि थाना मिश्रोलिया प्रभारी श्री अरुण कुमार जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तथा विधालय प्रगाढ़ में नीम का पौधा लगाकर वातावरण को शुद्ध रखने का संदेश दिया
रैली गांव में भ्रमण कर वापस विधालय लौटीं। मुख्य अतिथि जी ने संबोधन में कहा की शिक्षा का कोई विकल्प नहीं है। पढ़ा लिखा व्यक्ति पूरे समाज के लिए आदर्श होता है। साथ में प्रधान श्री पप्पू चौरसिया जी व युवा समाज सेवी मनोज अग्रहरी जी। प्रधानाध्यापक अभय कुमार पाण्डेय भी बच्चों को संबोधित किया तथा कार्यक्रम में रविन्द्र अजीत श्याम चरण सहित आदि सम्मानित लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ












