A2Z सभी खबर सभी जिले कीकोरियाछत्तीसगढ़

*पंचायत को 1 माह बाद भी नहीं मिला मुरुम तो स्कूल मार्ग में डाल दिया नाली का बदबूदार मलबा* 

 

 

कोरिया जिले के सोनहत में बीते एक माह पूर्व ग्राम पंचायत सोनहत के द्वारा तहसील स्कूल मार्ग कच्ची सड़क को खोड़कर छोड़ा था और मुरुम कि तलाश में जूटे रहे महीनों तक लोग गड्ढे के कारण परेशान रहे लेकिन आज उस गड्ढे को पाटने के लिए मुरुम कि जगह मोहल्ले के नाली का बदबूदार मलबा डाल दिया जिससे मोहल्ले वासियों में भारी आक्रोश है।

*बयान ÷ जनार्दन गुप्ता*

 मोहल्ले के ही निवासी जनार्दन गुप्ता ने बताया की यह चौराहा है जहाँ से चारो तरफ का रास्ता जाता है कच्चा सड़क तहसील एवं हर्षवर्धन स्कूल मार्ग है जिसे पिछले एक माह से खोदकर छोड़ दिया गया था लेकिन जब आज मिट्टी डालना था तब मुरुम की जगह गटर का मलबा लाकर डाल दिया गया जिससे लोगों को कीचड़ के कारण आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हम पंचायत से मांग करते हैं की जल्द से जल्द मलबे को हटाकर मुरुम डाल कर रोड को संचालित करें नहीं तो इसकी शिकायत कलेक्टर से करेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!