
श्रवण साहू,कुरूद। ग्राम पंचायत परखंदा के नदी तट पर ग्रामीण जन विकास समिती व ग्रमीणों के सहयोग से रविवार को लगभग 200 पौधे का रोपण किया गया है। जिसमें फलदार एवं छायादार वृक्ष शामिल हैं। ग्रामीण समिति के अध्यक्ष डॉ चम्पेश्वर सोनकर का कहना है कि जो पेड़ काटे गये एवं प्रकृति के आपदा के कारण विनाश हुआ है उसको पुर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। पेड़ हम आज लगा रहे हैं उससे आने वाले समय में वातावरण व पर्यावरण के सुरक्षा सुनिश्चित हो सकता है। इस पेड़ के देखभाल करने हम सब संकल्पित हैं। इस अवसर पर अजय साहू, देवेंद्र साहू ,टारजन पटेल, लखन निर्मलकर आदि शामिल हुए।







