A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउज्जैनताज़ा खबरदेशमध्यप्रदेश

खाचरोद में युवाओं का प्रोत्साहन के लिए एक नवाचार

खाचरोद – खाचरोद  शहर का नाम जो भी खिलाड़ी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगा  | उसको स्वच्छता समिति के सभापति नारायण मंडावलिया द्वारा सम्मान किया जाएगा | ज्ञात रहे युवा समाजसेवी नारायण मंडावलिया लगातार युवाओं के उत्साहवर्धन के लिए ऐसे नए नवाचार कई वर्षो से करते आ रहे है | एक और कड़ी की शुरुआत उन्होंने अपने वार्ड नं 14 में अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी मंजू बंबोरिया की दीवार पर बॉक्सिंग रिंग में फाइट करते हुवे पेंटिंग बनाई गई और मंजू का सम्मान किया गया | और उन्होंने घोषणा की, कि कोई भी प्रतिभा अगर खाचरोद शहर का नाम देश विदेश में रोशन करेंगे तो उनका इस प्रकार ही सम्मान किया जाएगा, इस सम्मान को पाकर मंजू बंबोरिया ने कहा मुझे देश विदेश में जो सम्मान मिला उस जैसी खुशी व सम्मान आज ये पेंटिंग देखकर मिला और मंजू ने आगे कहा की कोई भी कार्य करो मन लगाकर और दोहरी उत्साह के साथ करो,असफल होने पर घबराओ मत और नही आत्मविश्वास कम होने दो,सफलता के लिए लगातार प्रयास करते रहो ।

Back to top button
error: Content is protected !!