उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

विधानसभा सत्र के बीच RLD ने दिया योगी सरकार को दिया बड़ा झटका, लगाए गंभीर आरोप

UP में विधानसभा सत्र की शुरुआत हो चुकी है. इस बीच राष्ट्रीय लोकदल के नेता और विधायक राजपाल बालियान ने सरकार पर सवाल उठाए हैं.

UP Politics: यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है. दूसरी ओर यूपी में बीजेपी के सहयोगी दल RLD ने बेलगाम नौकरशाही और भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठाया है. आरएलडी के नेता विधायक दल राजपाल बालियान ने ABP न्यूज़ से EXCLUSIVE बातचीत में दावा किया कि यूपी में ब्यूरोक्रेट हावी हैं.

 

68c159663f59996dc21e13ee2d5a5c2e1721991391510487 original

रालोद विधायक दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि जन प्रतिनिधियों में आक्रोश है. उन्होंने कहा कि सीएम योगी को चाहिए कि वह अधिकारियों पर कम और जन प्रतिनिधियों पर ज्यादा भरोसा करें.  रालोद नेता ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था ठीक है लेकन नेताओं के खिलाफ बातों को मानना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने जैसा है.

संजय निषाद ने भी उठाए थे सवाल
इससे पहले कैबिनेट मंत्री संजय निषाद भी यह मुद्दा उठा चुके हैं. हालांकि उन्होंने सीएम से मुलाकात के बाद अपने सुर बदल लिए थे. संजय निषाद ने आरोप लगाया था कि अधिकारी, नेताओं की नहीं सुनते. बाद में जब उनकी सीएम योगी से मुलाकात हुई तब उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री हमारे अभिभावक हैं. हमने उनसे शिकायत की है और वह उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

25 जुलाई को मुलाकात के दौरान संजय निषाद ने CM से की SP की शिकायत की थी. संजय निषाद ने CM योगी से गोंडा एसपी की शिकायत की थी. गोंडा के नवाबगंज इलाके में हुई आनंद निषाद की हत्या के मामले में पुलिस की कार्यवाही न करने को लेकर की शिकायत की थी. 10 जुलाई को आनंद निषाद की हत्या हुई थी. संजय निषाद की शिकायत के बाद गोंडा पुलिस हरकत में आई थी. मुलाकात के बाद संजय ने कहा था कि मुख्यमंत्री जी हमारे अभिभावक है. अधिकारी से बात करने पर तुरंत मामले का समाधान हो जाये

Back to top button
error: Content is protected !!