A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीलाइफस्टाइल

ऑनलाईन सट्टा खेलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन पत्ता ताश, कसीनो, लुडो, लाईव क्रिकेट गेम पर हार-जीत का लगाया जा रहा था दाव

IMG 20240730 WA0031श्रवण साहू,धमतरी। पुलिस द्वारा अवैध शराब जुआ ,सट्टा एवं अवैध कारोबारियों पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।इसी तारतम्य में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि गोल बाजार धमतरी में जय होतवानी पिता रमेश लाल होतवानी उम्र 34 वर्ष निवासी रोहरा कॉलोनी रत्नाबांधा रोड़ धमतरीनाम का व्यक्ति द्वारा ऑनलाईन सट्टा चलाने की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर पूछने एवं मोबाईल में GOEXCHANG.COM नाम से एप सेव था जिसके बारे में पुछने पर बताया कि उक्त एप का वह मास्टर ID लेकर ऑनलाईन सट्टा जिसमें तीन पत्ती ताश, कसीनो, लुडो, लाईव क्रिकेट आदि गेमो पर लोगो को आईडी एवं पासवर्ड देकर पैसो का दाव लगवाकर हार जीत ऑनलाईन सट्टा जुआ का खेल खेलाते पाये जाने पर उसके विरूद्ध छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

आरोपी से 30,000 रूपये नगद एवं अपने पास रखे मोबाईल Redmi Note 13 5G कीमती 10,000 रुपये जुमला 40,000 रुपये जिसमें एयरटेल कंपनी का सिम नंबर लगा है तथा मोबाईल को वजह सबुत के जब्त कर आरोपी का कृत्य धारा छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 जुआ एक्ट का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली धमतरी के अपराध क्र.296/24 जुआ एक्ट की धारा 07 छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली धमतरी निरी. राजेश मरई, उनि.विनोद शर्मा, प्रआर० दीपक साहू,दीनेश तुरकाने, दीपेश देहारी, आरक्षक कुलदीप राजपूत, भूपेश सिन्हा, डायमंड यादव, चंदर जमदार का विशेष योगदान रहा।

IMG 20240717 WA0016 7

Back to top button
error: Content is protected !!