
प्रदेश व्यापी सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर छठे दिन भी आन्दोलन जारी रहा
ब्रेकिंग न्यूज विनोद खन्ना
सूरतगढ़
आज दिनांक 30.07.2024
प्रदेशव्यापी सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर चल रहे आंदोलन सफाई कर्मचारी अजय वाल्मीकि गणेश सारसर के नेतृत्व में धरना 6वे दिन भी जारी रहा
दो मांगों को लेकर लगातार नगर पालिका सफाई कर्मचारी व अस्थाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है
अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति सूरतगढ़ की अध्यक्ष कर्मचारी नेत्री रेखा घुसर ने कहा कि जब तक हमारी मांगे सरकार नहीं मानती हैं हमारा संघर्ष सरकार के खिलाफ चलता रहेगा क्योंकि आज हमारे सफाई करने वाले पीढ़ी दर पीढ़ी परिवार वाल्मीकि समाज के बच्चे दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं सफाई कर्मचारी भर्ती अन्य समाज के ले रहे हैं वह सफाई का कार्य नहीं कर रहे हैं सफाई का बोझ वाल्मीकि समाज पर बढ़ता जा रहा है इसलिए राज्य सरकार से अपील है कि जल्द इस पर कार्रवाई करें अन्यथा इस आंदोलन को उग्र किया जाएगा
पार्षद विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि वाल्मीकि समाज का राजस्थान में बड़ा आक्रोश है राजस्थान की सरकार को वाल्मीकि समाज के सफाई मजदूर की ओर देखना चाहीऐ















