A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

06 लाख रुपये कीमती सोना को चोरी करने के बाद चोर उचेहरा की धरती में गाड़कर हो गया था फरार – कोटर पुलिस

06 लाख रुपये कीमती सोना को चोरी करने के बाद चोर उचेहरा की धरती में गाड़कर हो गया था फरार - कोटर पुलिस

*06 लाख रुपये कीमती सोना को चोरी करने के बाद चोर उचेहरा की धरती में गाड़कर हो गया था फरार – कोटर पुलिस*
थाना कोटर में दि.07.04.24 को गोरइया गढ़ी में हुई लाखों की चोरी के बाद मुख्य आरोपी मदन जैसवाल भाग निकला था, बांकी 5 आरोपी पकड़ गए थे जिनके कब्जे से पूर्व मे ही सोने चादी के जेवरात एवं नगदी रुपये कुल 01,12,600 रुपये का सामान बरामद कर लिया गया था। मामले मे फरार आरोपी मदन जैसवाल कटनी पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद कोटर पुलिस ने आरोपी को रिमांड में लिया, कोटर पुलिस के अनुसार मदन से सख्ती से पूछताछ करने पर मदन ने चोरी करना स्वीकार किया एवं अपने मेमोरण्डम कथन के अनुसार उसके द्वारा चोरी किया गया मशरुका एक सीतारानी हार, एक अदद जोधा अंगूठी, दो अदद नथ सोने की एक नथ दो टुकडो ,एक अदद सोने की माँथ बेदी, एक जोडी सोने का टप्स एक जोडी सोने की बनी कान की लटकन, एक अदद सोने की छोटी झूमकी, एक अदद सोने की बनी टूटी बिछिया, एक जोडी चाँदी की बिछिया कुल सोने जैसी धातु का वजन करीबन 86 ग्राम कीमती करीबन 600000 रुपये एवं एक जोडी चाँदी की विछिया कीमती 250 रुपये का सोने का आभूषण उचेहरा पहुचकर जमीन से खुदवाकर बरामद किया गया । बाद आरोपी मदन जैसवाल को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहा से आरोपी को जिला जेल कटनी भेज दिया गया है ।
जिला संवाददाता रोहित पाठक जरमोहरा

Back to top button
error: Content is protected !!