A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमताज़ा खबरदेशराजस्थान

मेडिकल स्टोर से दो मोबाइल चोरी करने के मामले में आरोपियों को किया गिरफ्तार

दोनों आरोपी निकले पड़ोसी

whatsapp image 2024 08 04 at 122136 pm 1722754455सीकर. सीकर कोतवाली थाना पुलिस ने मेडिकल स्टोर से दो मोबाइल चोरी करने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आपस में पड़ोसी हैं। आरोपियों को करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पकड़ा गया है। राधाकिशनपुरा निवासी अबूबक्र चौहान ने कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था कि 1 अगस्त को दोपहर के समय 1:36 बजे पर उनके मेडिकल पर दो युवक आए जो वहां रखे दो मोबाइल चुराकर भाग गए। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और आरोपियों की तलाश में शहर में अलग-अलग इलाकों में लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसके बाद मामले में दो आरोपी अभिषेक शर्मा (24) पुत्र रमेश कुमार शर्मा और प्रशांत पारीक (29) पुत्र मुकेश पारीक को गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवक सीकर के शीतला चौक इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भिजवा दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में कोतवाली पुलिस थाने के कॉन्स्टेबल दिलीप भामू और दिनेश डोटासरा की अहम भूमिका रही।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!