A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

हिन्दु घराने की बहना ने मुस्लिम भाई को राखी बांध खिलायी मिठाई

हिन्दु घराने की बहना ने मुस्लिम भाई को राखी बांध खिलायी मिठाई

IMG 20240819 WA0081

गडहनी। रक्षाबंधन पर दुनिया के रिति रिवाज से परे हिन्दु घराने की बहना ने अपने मुंह बोले मुस्लिम भाई को राखी बांधी अटूट प्रेम और स्नेह का सन्देश दिया।बताते चलें कि पिछले पांच सालो से गडहनी के इस्लामगंज निवासी रमीज राजा सामाजिक कार्यकर्ता ने सहंगी निवासी अपने मुंहबोली बहन रूबी तिवारी से राखी बंधवाते आ रहे हैं। वहीं रूबी ने बताया कि हम रमीज भइया को राखी बांधते हैं और भइया हमारे किसी भी सुख दुख, मुसीबत में हमारे साथ खड़े रहते हैं।इनका प्यार स्नेह और उदारता ही अटूट बंधन की निशानी है।बतादें कि बहन ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल को बरकरार रखा है।वहीं भाई-बहन का पवित्र रिश्ता रक्षाबंधन का त्योहार प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांध कर रक्षा करने का वचन दिया वहीं भाई ने बहन की आजीवन रक्षा करने की कसम भी खायी।इस अवसर पर शादी शुदा बहने सुबह से ही अपने भाइयों के घर पहुंचना शुरू कर दी।शुभ घडी शुभ मुहूर्त मे राखी बांधी व भाइयों ने बहनों के घर जाकर राखी बंधवाया।इस तरह आज भाई-बहन का एक अटूट रिश्ता हिंदू लड़की व मुस्लिम लड़के के बीच देखने को मिला।

Back to top button
error: Content is protected !!