
प्राप्त जानकारी के अनुसार यशोधरा नगर नागपुर पुलिस ने गांजा एवं गुटखे की तस्करी मे लिप्त एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गांजा तस्कर वसीम पटेल हमीदनगर, यशोधरानगर का निवासी है। उसका एक साथी शकील ठेकेदार गरीबनवाज, यशोधरानगर फरार है। पुलिस ने वसीम के घर पर छापामारकर लगभग सत्तर हजार रूपय का गांजा प्राप्त किया है। वसीम ने शकील ठेकेदार की सहायता से गांजा बेचने की बात स्वीकार की। इस कार्यवाही के दौरान शेख इमरान योगी अरविंद नगर, यशोधरानगर के पास से सत्ताइस हजार रूपय के लगभग का तंबाखू गुटखा भी बरामद किया गया है।





