A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर
Trending

53 करोड़ खातों में जमा है 2.31 लाख करोड़ रुपये ' , जन धन योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर पीएम ने दी बधाई

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

’53 करोड़ खातों में जमा है 2.31 लाख करोड़ रुपये ‘ , जन धन योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर पीएम ने दी बधाईScreenshot 2024 0418 160650 22

 

प्रधानमंत्री जन धन योजना ( पीएमजेडीवाई ) के 10 वर्ष पूरे हो गए हैं । शुरुआत के बाद से एक दशक में कुल 53.13 करोड़ पीएमजेडीवाई खाते खोले गए हैं , जिसमें से 55.6 प्रतिशत ( 29.56 करोड़ ) जन – धन खाताधारक महिलाएं हैं और 66.6 प्रतिशत ( 35.37 करोड़ ) जन – धन खाते ग्रामीण और अर्ध – शहरी क्षेत्रों में हैं । वित्त मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी । उधर , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जनधन योजना के सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूरे करने पर लोगों को बधाई दी है । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम ने कहा , ” आज देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है- # 10YearsOfJanDhan . इस अवसर पर मैं सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देता हूं । इस योजना को सफल बनाने के लिए दिन – रात एक करने वाले सभी लोगों को भी बहुत – बहुत बधाई । जन धन योजना करोड़ों देशवासियों , विशेषकर हमारे गरीब भाई – बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर देने में सफल रही है । “

Back to top button
error: Content is protected !!