A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

मुख्य बाजार में फड़ ना लगाने के लिए व्यापार मंडल ने किया दुकानदारों से अनुरोध

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

मुख्य बाजार में फड़ ना लगाने के लिए व्यापार मंडल ने किया दुकानदारों से अनुरोध

Screenshot 2024 0418 160650 22

 

 

अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश के सहयोग से चौराहा अब्दुल करीम से मीरीमल प्याऊ तक नगर निगम प्रवर्तन दल के साथ एक मीटिंग हुई । इस मीटिंग के उपरांत दुकानदारों द्वारा फड़ लगाए जाने का भरपूर विरोध किया गया और सभी से अपील की गई कि वह ना खुद फड़ लगाए ना लगने दें । इसके बाद भी अगर कोई ऐसा करता है तो नगर निगम प्रवर्तन टीम द्वारा उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा और उसका दो से पांच हज़ार रुपए तक का चालान काटा जाएगा । व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष विष्णु वार्ष्णेय ने दुकानदारों से हाथ जोड़कर अपील की वह इस कार्य में सहयोग दें।वहीं रज्जन शर्मा शर्मा ने माइक के द्वारा बोलकर दुकानदारों के पाइप डंडे तखत आदि हटवाए । इस दौरान यहां संजीव कुमार , दीपू गांधी , अजय गुप्ता , गौरव वार्ष्णेय , लकी , सौरभ , विक्की , सोनू , चिंटू , गौरांग तिवारी , जीतू , सुधांशु और मोहम्मद यासीन आदि व्यापारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Back to top button
error: Content is protected !!