

दुमका:श्रीअमड़ा स्थित नेत्रहीन आवासीय विद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दंत रोग चिकित्सक डॉ स्वेता स्वराज मौजूद थी। इस अवसर पर सर्वप्रथम सबसे पहले देश के पहले उप राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के फोटो पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ स्वेता स्वराज ने कहा की हर साल 5 सितंबर की तारीख को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के मौके पर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि शिक्षक हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण होता है। इस दिन हमें शिक्षकों के प्रति गहरा समर्पण दिखाना चाहिए और उनके प्रयासों की सराहना करनी चाहिए। एक शिक्षक ही होते हैं जो विद्यार्थियों की भविष्य को निखारते हैं। हमें सभी शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। मौके पर जतिन कुमार एवं विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे।







