

*अपराधियों का रिमांड नही मिलने से दरोगा आत्महत्या के लिए रेलवे ट्रैक पर लेटे*
प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बन्नादेवी थाने के दारोगा सचिन कुमार न्यायालय पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। थाना प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा व अन्य ने उन्हें समझाया और साथ लेकर आए।मिली जानकारी के
अनुसार पूरा मामला अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना का है। यहां पर तैनात सब इंस्पेक्टर सचिन कुमार मंगलवार को बाइक चोर गैंग के 5 अरोपियों को लेकर 4 बजे कोर्ट पहुंचे थे।वह कोर्ट में आरोपियों की रिमांड मांगी रहे थे। दरोगा का आरोप है कि न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें बुलाया लेकिन आरोपियों को रिमांड नहीं थी। उन्होंने मजिस्ट्रेट पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे मजिस्ट्रेट ने जबरन
शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक कोर्ट में खड़ा रखा है।पूरी घटना से सब इंस्पेक्टर सचिन इतना ज्यादा व्यथित हो गये वह सीधे रेलवे ट्रैक पर जाकर लेट गये ,जब उनके साथियों को पता चला तो बन्ना थाने का स्टाफ सब इंस्पेक्टर को बचाने के लिए पहुंच और जबरन वापस लेकर आए ।








