
लालगंज रायबरेली -रायबरेली जिले के लालगंज नगर पंचायत के गांधी चौराहा स्थित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में बनाया गया अटल चौक की साफ-सफाई करते हुए व अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति को माल्यार्पण करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं व संगठन के पदाधिकारियों ने केक काटकर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 74वां जन्मदिवस मनाया। इस खास मौके पर भाजपा नेता अनूप पाण्डेय व विधानसभा संयोजक सुशील शुक्ला ने मोदी जी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को सदैव संघर्ष पर डटे रहने की सीख दी। इस खास अवसर पर भाजपा नेता कैलाश बाजपेई, अशोक शुक्ला एडवोकेट इत्यादि उपस्थित रहे। रायबरेली से संवाददाता पंकज कुमार।







