
ग्राम पंचायत खारड़ा के गाजनगढ़ में पटवारी द्वारा नष्ट फसलों की कर रहे हैं गिरदावरी किसान मायूस।
पाली रोहट क्षेत्र के ग्राम पंचायत खारड़ा के गाजनगढ़ में आज 24 सितंबर 2024 मंगलवार को पटवारी अनोप सिंह भाटी द्वारा मौके पर किसानों के खेतों में जाकर बरसात से नष्ट हुई फसलों की गिरदावरी कर रहे हैं। पानी के भराव क्षेत्र में ट्रैक्टर पर बैठकर खेतों में पहुंचकर पटवारी द्वारा गिरदावरी कर रहे हैं। नेट कम चलने की वजह से एप नहीं चल रहा है घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जीससे गिरदावरी करने में परेशानी आ रही है। ज्यादा बरसात होने के कारण फासले नष्ट किसान मायूस है मौके पर प्रतिहारी मांगीलाल मेघवाल किसान वार्ड पंच भाना राम पटेल उदाराम मेघवाल शिवाराम पटेल, पुकाराम सोलंकी, अशोक ,ढलाराम सोनाराम करड़, भेराराम, नेनाराम, ,पुकाराम मेघवाल कई किसान मौजूद रहे


















