A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

भोजपुर के बाढ ग्रस्त चार प्रखण्डो को बाढ क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर 30 सितंबर को आरा सीओ के समक्ष होगा प्रदर्शन – क्यामुद्दीन अंसारी

बाढ ग्रस्त घोषित करने की मांग पर 30 सितंबर को आरा सीओ के समक्ष होगा प्रदर्शन – क्यामुद्दीन अंसारी

आरा। भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने एक प्रेस ब्यान जारी कर कहा कि आज बरजा गांव मे बाढ पीड़ितों की बैठक मे निर्णय लिया गया कि 30 सितंबर 2024 को आरा सदर प्रखंड के बाढ प्रभावित सभी पंचायतों को बाढ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग पर आरा सदर अंचल के तानाशाह, जन विरोधी अंचल पदाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन होगा।भाकपा माले के द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन मे बाढ पीड़ितों के रिलिफ की पुरजोर तरीके से मांग की जाएगी। 2024 मे आई इस बाढ की वजह से किसानों के हजारों हजार एकड़ जमीन मे लगी धान व मक्का की फसल नष्ट हो गयी है।प्रदर्शन मे भाकपा माले किसानों और बटाईदार किसानों को फसल क्षति का लाभ मुहैया कराने के लिए आवाज उठाएगी।पशुओं के चारे की मांग भी की जाएगी। 30 सितंबर 2024 के प्रदर्शन कि तैयारी मे बरजा गोरेया स्थान पर बाढ पीड़ितों की एक बड़ी सभा आज हुई। वहीं आरा सदर प्रखंड के महुली मे भी बाढ पीड़ितों की बैठक सम्पन्न हुई। इन बैठकों और सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा सदर अंचल सहित बड़हरा, शाहपुर, और कोईलवर को बाढ ग्रस्त क्षेत्र अब तक घोषित नहीं करना घोर निन्दनिय है।माले नेता ने कहा कि आज बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का आरा दौरा था।बाढ पीड़ितों को यह उम्मीद थी कि भोजपुर के बाढ ग्रस्त इलाके, आज बाढ ग्रस्त क्षेत्र घोषित हो जाएंगे पर बाढ पीड़ितों को निराशा ही मिली।माले नेता ने कहा कि गंगा नदी के जल स्तर मे कमी आने से महामारी फैलने का खतरा बढ गया है। संभावित महामारी को रोकने के उपाय शीघ्र करना चाहिए।उन्होंने अंचल पदाधिकारी के कार्य शैली की कटु आलोचना की तथा अंचल पदाधिकारी को तानाशाह की संज्ञा दी तथा बाढ राहत कार्य मे भेदभाव बरतने का आरोप लगाया।
माले नेता ने सामुदायिक किचन बरजा मे दिन के 3 बजे तक भोजन नहीं बनने पर प्रशासन की बाढ पीड़ितों के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया।बैठकों मे भाकपा माले सदर प्रखंड कमिटी सदस्य महेश पासवान, सुरेन्द्र पासवान, बनारसी गोंड़, बब्लू कुमार, इंनौस नेता पवन पासवान, सोनी देवी,पार्वती देवी, गरजु पासवान, सचिन कुमार, राजेन्द्र यादव, संतोष यादव सहित अन्य कई उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!