
केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिकों के आधार और पैन कार्ड की जानकारी सहित संवेदनशील व्यक्तिगत पहचान जानकारी उजागर करने वाली कुछ बेवसाइट को ब्लॉक कर दिया है। आधिकारिक बयान मे यह जानकारी दी गई। इलेक्ट्रॉनिक और सूचना मंत्रालय प्रौद्योगिक मंत्रालय के तहत संचालित भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रियादल ने इन बेवसाइट की सुरक्षा मे कुछ कमियां पाई थी। जिसके बाद सरकार के द्वारा यह निर्णय लिया गया। मंत्रालय की जानकारी मे आया कि कुछ बेवसाइट भारतीय नागरिकों के आधार एवं पैन कार्ड की जानकारी सहित संवेदनशील व्यक्तिगत विवरणो को भी उजागर कर रही थी। जिसके बाद सरकार ने इस मामले को गंभीरतापूर्वक लिया। सरकार सुरक्षित साइबर सुरक्षा व्यवहार और व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा को सबसे ज्यादा महत्व देती है। इनके अनुरूप इन बेवसाइट को ब्लॉक करने के लिए कार्यवाही की गई। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ( यूआईडीएआई) ने आधार सेवाओं का लक्षित विवरण अधिनियम 2016 के अंतर्गत आधार से जुड़े विवरण के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक संबंधी प्रावधान के उल्लंघन पर संबंधित पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज करवाई है। सीईआरटी-इन ने इन बेवसाइट के विश्लेषण से कुछ सुरक्षा खामियां उजागर की है ।









