*महुआ परिषदीय विद्यालयों के लगभग दो सैकड़ा बाल विज्ञानियों ने राष्ट्रीय अविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया* बेसिक शिक्षा विभाग महुआ बाॅंदा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन आज जी डी इंटर कालेज महुआ बाॅंदा में किया गया। इस प्रतियोगिता में विकास खंड महुआ के परिषदीय विद्यालयों से बाल विज्ञानियों ने प्रतिभाग करते हुये अपनी वैज्ञानिक मेधा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम चरण में कुल 79 जूनियर तथा कंपोजिट विद्यालयों के तीन – तीन विद्यार्थीयों ने प्रतिभाग किया। प्रथम चरण में प्रतिभाग करने वाले सभी बाल विज्ञानियों को प्रमाण पत्र तथा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में प्रथम चरण में उत्तीर्ण 25 बाल विज्ञानियों ने द्वितीय चरण में अपनी वैज्ञानिक मेधा का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिसमें से दस चयनित बाल विज्ञानियों को विज्ञान किट तथा ट्राफियाॅं देकर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार पटेरिया ने अवगत कराया कि इनमें श्रेष्ठ चयनित पाॅंच बाल विज्ञानी महुआ विकास खंड का प्रतिनिधित्व जिलास्तरीय राष्ट्रीय अविष्कार प्रतियोगिता में करेंगे। चयनित बाल विज्ञानियों में मुनेन्द्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय घुरौंडा, आलोक कुमार पूर्व मा० वि० दुबरी, सतीश पूर्व मा० वि० महुआ , आकाश पूर्व मा० विद्यालय चटसरा तथा प्रतिज्ञा पूर्व मा० विद्यालय रीगा प्रमुख हैं। चयनित बाल विज्ञानियों को जी डी इंटर कॉलेज महुआ के प्राचार्य रामसेवक प्रजापति ने अपने करकमलों से पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर जय किशोर दीक्षित, सुनील कुमार, डा० आनंद कुमार, विवेक गुप्ता, विनोद कुमार पटेल, जयनारायण श्रीवास, गुलाब द्विवेदी, बाला प्रसाद शुक्ला, मो० दानिश इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा० इन्द्र वीर सिंह ने किया। गिरजाशंकर अवस्थी
खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, कालोनाइजर की लापरवाही का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
10/07/2026
सीएम डैशबोर्ड में महराजगंज पुलिस का दमदार प्रदर्शन, गोरखपुर रेंज में नंबर-1 और प्रदेश में 8वां स्थान
10/07/2026
स्कूल बसों पर यातायात पुलिस की सख्ती, सुरक्षा मानकों का हुआ व्यापक निरीक्षण फिटनेस, सीसीटीवी, फर्स्ट एड बॉक्स और फायर सेफ्टी की जांच, नियम तोड़ने वालों के चालान
10/07/2026
उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक का किया भौतिक सत्यापन, गड़बड़ी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई, विक्रेताओं को स्टॉक व मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश
10/07/2026
चोटीला में ग्रामीण सेवा शिविर, समस्याओं का हुआ समाधानः 7 पटृटे वितरण, बंटवारा और सीमांकन सहित कई सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ।
10/07/2026
नवागत डीआईजी निमाड़ रेंज सुश्री सिमाला प्रसाद ने संभाला पदभार
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!