A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

*68 वीं राज्य स्तरीय कुश्ती 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया*

शहीद भगत सिंह युवा टीम ने किया सम्मानित

*68 वीं राज्य स्तरीय कुश्ती 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया*

IMG20240928082610
oplus_2
IMG20240928083138
oplus_2
IMG20240928082928
oplus_0
IMG20240928082331
oplus_2

“सवांदाता दामोदर सारस्वत”

राजकीय उच्च माध्यमिक
विद्यालय खारड़ा में
68 वी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता खेल कर आए छात्र छात्राओं को विद्यालय परिसर में शहीद भगत सिंह युवा टीम द्वारा सम्मानित किया गया
आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारड़ा के विद्यालय परिसर में राज्य स्तरीय कुस्ती खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया बीकानेर जिले से
कालूराम शर्मा उम्र 17 वर्ष भरतपुर प्रथम स्थान
रजनी गोदारा उम्र 17 वर्ष धौलपुर प्रथम स्थान
सगिता सारण उम्र 17 वर्ष धौलपुर प्रथम स्थान
निकिता प्रजापत उम्र 14 वर्ष ब्यावर प्रथम स्थान में इन सब बच्चो ने ज़िला स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त किया था आज ईन बच्चों को गांव की स्कूल में सम्मानित किया था….
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ ,छात्र छात्राएं ,एवम ग्रामीण मौजूद रहे ग्रामीणों में दामोदर सारस्वत ,श्रवन शास्त्री , किशनलाल ज्याणि, दिनाराम गोदारा, सुभाष शर्मा नेशनल कबड्डी प्लेयर, ओमप्रकाश गोदारा, शंकर फ़ौजी कौच, लालचंद गोदारा, मौजूद रहे
यह सम्मान समारोह शहीद भगत सिंह युवा टीम खारड़ा द्वारा आयोजित किया गया
शरारिक शिक्षक लक्ष्मण सारस्वत ने बच्चो को खेलो के प्रति जागरूक करते हुए कहा की जब तक आप खुद अपने मन से लगन से नहीं खेलोगे तब तक आप का सलेक्शन और जीत कठिन है उन्होंने बच्चो को खेलो के प्रति समर्पित हो कर खेलने पर जोर दिया
किशनलाल ज्याणी ने बच्चो को खेलो के प्रति जागरूक करते हुए अपने संबोधन में कहा की पढ़ाई के साथ साथ जीवन में खेलो का बड़ा महत्व है उन्होंने कहा की हर छात्र छात्राओं को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए कुश्ती , कबड्डी ,वॉलीबॉल ,फुटबॉल , खो खो, भाला फेंक,तस्त्री फेंक जैसे अनेक खेल है जो आप को अच्छा लगे उसमे जरूर भाग ले
खारड़ा युवा विकास संस्था के अध्यक्ष दामोदर सारस्वत ने कहा कि खेल के माध्यम से भी युवा अपना करियर बना सकते हैं. खेलते समय अपना पूरा योगदान दें. हार होने पर निराश होने की जरूरत नहीं है, हारना हमेशा कामयाबी की तरफ अग्रसर करता है. हार से सबक लेकर जीत की तरफ कदमों को आगे बढ़ाएं.
दिनाराम गोदारा ने अपने संबोधन में शहीद भगत सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की शहीद भगत सिंह ने छोटी सी उम्र में देश के लिए अपना बलिदान दिया आज देश उनको याद कर रहा है आप उठो आगे बढ़ो और अपने गांव ,प्रदेश और देश का नाम रोशन करो
इस अवसर पर विजेता छात्र छात्राओं को मेमेंटो और मेडल दे कर सम्मानित किया गया

Back to top button
error: Content is protected !!