A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

● *अवैध मादक पदार्थ की गतिविधियों में लिप्त शातिर ड्रग पैडलर महिला आरोपी को पुलिस थाना आजाद नगर की गिरफ्त मे।

Screenshot 2024 09 29 13 02 07 78 7352322957d4404136654ef4adb64504● *आरोपिया महिला के कब्जे से कुल 12.46 ग्राम ब्राउन शुगर (अवैध मादक पदार्थ) अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 150000 लाख रूपए, जप्त।*

● *आरोपिया महिलाअवैध मादक पदार्थ बेचने के आदि है

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस थाना आजादनगर इंदौर की टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गोपनीय रूप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में फेसबुक पर लाइव ऋतिक तथा उसकी महिला मित्र नेहा के द्वारा ब्राउन शुगर की पुड़िया बनाते एवम नशा करने का वीडियो देखा गया उक्त वीडियो को संज्ञान में लेकर युक्त दोनो की तलाश की गई

इसी तारतम्य में पुलिस थाना आजाद नगर पर दिनांक 28/09/2024 की रात्री मे पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग करते पीटीसी पेट्रोल पंप सर्विस रोड मुसाखेड़ी के पास सुनसान इलाके में थाना आजादनगर की टीम द्वारा घेराबंदी कर एक महिला नेहा पति अरुण भाबोर उम्र 30 साल निवासी मकान नंबर 320 भील कॉलोनी मूसाखेड़ी इंदौर को पकड़कर तलाशी लेते उनके पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 12.46 ग्राम बरामद हुआ। अवैध मादक पदार्थ को जप्त कर आरोपी महिला से उक्त अवैध मादक पदार्थ कहां से और किस लेकर आ रहे हैं इस संबंध में पूछताछ करते ऋतिक निवासी इंद्रा एकता नगर से लाना बताया है

आरोपिया महिला के कब्जे से कुल 12.46 ग्राम ब्राउन शुगर (अवैध मादक पदार्थ) अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 150000 लाख रूपए की जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध थाना आजादनगर इंदौर पर अपराध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जिसमें विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की सप्लाई कर शहर की युवा पीढी को नशे की लत लगाते एवं आदतन आरोपियों के बीच अपना नेटवर्क फैलाकर काम कर रहे थे ।
आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के स्त्रोत एवीएम उसके साथी ऋतिक के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आजादनगर निरी. नीरज मेड़ा, उनि नरेन्द्र रघुवंशी , सउनि एम पी तिवारी, सउनि सुकनमनिया , प्रआर. 1525 प्रदीप ,प्रआर. , आर. 3527 नारायण, आर. 2864 कृष्णा पटेल, आर . लखन की सराहनीय भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!