A2Z सभी खबर सभी जिले की

दिनेश वेदी के नाबाद70 रनों से खन्ना टाइगर मेच जीता

*दिनेश बेदी के नाबाद 70 रनों से खन्ना टाइगर 36 रन से मैच जीता*

 

*मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज दिनेश बेदी, बेस्ट फाइटर मनीष प्रजापति, बेस्ट गेंदबाज नरेंद्र बने*

 

भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब, सर्व सेवा संस्थान और मानव मंगल विकास समिति के सदस्यों द्वारा खन्ना टाइगर और ट्रिकस्टार की क्रिक्रेट टीमों में 20-20 क्रिकेट मैच का आयोजन रविवार सुबह एस एस क्रिकेट अकैडमी ग्राउंड अलवर बायपास रोड पर किया गया! एस एस ग्राउंड के संचालक अरविंद यादव ने बताया कि खन्ना टाइगर्स के कप्तान लव खन्ना ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 198 रन बनाए, जिसमें उनके बल्लेबाज दिनेश बेदी 8 चौके और 1 छक्का लगाकर 46 गेंदों पर 70* बनाकर नाबाद रहे उन्होंने अपनी टीम के लिए आज शानदार पारी खेली एवं पहले ओवर से 20 वें ओवर तक एक छोर पर डटे रहे, धर्मी दायमा ने 13 गेंदों पर 28 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की, शिवम ने 9 गेंदों पर 15 रन, कप्तान लव खन्ना ने 9 गेंदों पर 12 रन, नरेंद्र 9 गेंदों पर 12 रन बनाए, ट्रिकस्टार क्रिक्रेट टीम के गेंदबाज जय स्नाध्य ने 2 विकेट, अर्णव कुमार, रणविजय सिंह, लक्की और कृष्ण कुमार ने 1-1 विकेट लिया! इसके जवाब में ट्रिकस्टार टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी और खन्ना टाइगर्स ने 36 रन से मैच जीत लिया जिसमें ट्रिकस्टार के बल्लेबाज मनीष प्रजापति ने 32 गेंदों में 51 रन, ललित बॉस ने 18 गेंदों में 33 रन, हनी गौड़ ने 25 गेंदों में 21 रन, कप्तान प्रशांत गौड़ ने 16 गेंदों में 11 रन बनाए और खन्ना टाइगर्स के गेंदबाज नरेंद्र ने 3 विकेट, शिवम ने 2 विकेट, आरजे तालीम, दिनेश बिट्टू और रंगरेज ने 1-1 विकेट हासिल किया! भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब, सर्व सेवा संस्थान एवं मानव मंगल विकास समिति के सदस्यों द्वारा सभी खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट दी गई! इस मौके पर भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब सर्व सेवा संस्थान पंजाबी सभा सोसायटी और मानव मंगल विकास समिति के सदस्य एवम एस एस क्रिकेट अकैडमी कई खिलाड़ी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे!

Back to top button
error: Content is protected !!