A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

नगर निगम की अनुमति के बगैर रामनगर की रामलीला में वाहनों-दुकानों से पार्किंग शुल्क की वसूली, लोगों में नाराजगी

चन्दौली वाराणसी। रामनगर की रामलीला में वाहनों व दुकानों से पार्किंग शुल्क की वसूली की जा रही है। हालांकि इसके लिए नगर निगम से अनुमति नहीं मिली है। इसको लेकर दुकानदारों में नाराजगी है। दुकानदारों ने इसको लेकर निगम प्रशासन से शिकायत की है। दुकानदारों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर इसे गलत बताते हुए शिकायत की। दुर्ग प्रशासन की ओर से भदैनी निवासी किसी ठेकेदार को ठेका दिया गया है, लेकिन इसके लिए अभी तक नगर निगम प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है। ठेकेदार की ओर से पर्ची पर रेट नहीं दर्ज कराया गया है। इससे ऊहापोह की स्थिति है। रामनगर दुर्ग प्रशासन के अनुसार इसको लेकर जोनल अधिकारी को पत्र लिखा गया है, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली है। विरोध के बाद दुर्ग प्रशासन की ओर से रेट लिस्ट जारी की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!