A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सामाजिक आंदोलन में सभी लोग आगे आकर अहम जिम्मेदारी निभाएः पुलिस अधीक्षक डबवाली

IMG 20240930 WA0090

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सामाजिक आंदोलन में सभी लोग आगे आकर अहम जिम्मेदारी निभाएः पुलिस अधीक्षक डबवाली
लोकेशन कालावाली

रिपोर्टर इंद्रजीत

नशा तस्करों का सामाजिक बहिष्कार करें तथा पुलिस को उनकी सूचना दे
खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है
नशा ग्रस्त युवकों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें, ताकि उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया जा सके ।
डबवाली 30 सितंबर । पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग के निर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार के कुशल नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सामाजिक आंदोलन में चौकी सिंहपुरा पुलिस टीम द्वारा गाँव दादू के खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ पुलिस द्वारा वॉलीबॉल का मैच खेला गया ।

प्रभारी चौंकी सिंहपुरा उप नि.चन्दन सिंह व उनकी टीम ने गांव दादू के खेल स्टेडियम में पहुँचकर खिलाड़ियों के साथ देर रात तक वॉलीबॉल का मैच खेला तथा उन्हे नशे के बारे में विस्तार पार्क जागरूक किया ।
उन्होने कहा कि युवा शक्ति अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं तथा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद से जुड़कर अपनी कड़ी मेहनत के बलबूते पर अपने मां-बाप के सपनों को साकार करें। नशा समाज के लिए गंभीर समस्या है इसलिए इस समस्या से निजात पाने के लिए तथा नशे को जड़ मूल से समाप्त करने के लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर सामूहिक प्रयास करना होगा तभी हम पूरी तरह से नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापना कर पाएंगे ।
उप नि. चन्दन सिंह ने कहा कि जिला पुलिस जहां नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है, वहीं युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देकर खेलों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि गांव में खेल प्रतियोगिताएं करने का मकसद युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर गांव के स्टेडियम में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल मैच का आयोजन किया गया । उन्होंने कहा कि अगर किसी कारणवश कोई युवा नशे की गिरफ्त में आ गया है तो तो उसकी सूचना पुलिस को दें ताकि स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उसका इलाज करवाकर उसे समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जा सके और बताया कि जिला पुलिस द्वारा जिला के सभी गांवो में जाकर युवाओं तथा आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा ताकि इस सामाजिक बुराई को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके । उन्होंने इस अवसर पर कहा कि नशा अपराधों की जड़ है और अक्सर देखने में आया है कि अपने नशे की पूर्ति के लिए ही लोग आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। इस अवसर चन्दन सिंह ने स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला पुलिस अपने स्तर पर नशे के खिलाफ मुहिम चलाए हुए हैं परंतु इस अभियान की संपूर्ण सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक व्यक्ति अपने गांव, गली तथा मोहल्ला की पूरी जिम्मेवारी लेगा तथा ना तो वह स्वयं नशा करेगा और ना ही अपने आसपास नशा बिकने देगा तभी हम इस अभियान में पूरी तरह से सार्थक साबित होंगे। उन्होने कहा कि नशा का कारोबार करने वालों का पूरी तरह से सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए तथा कोई भी लोग उनकी पैरवी ना करें । उन्होंने इस अवसर पर ग्रामीणों से आह्वान किया कि नशा का कारोबार करने वाले लोगों की सूचना पुलिस प्रशासन को दें, सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा और नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
गांव दादू के खेल स्टेडियम में प्रभारी चौंकी सिंहपुरा चन्दन सिंह , व कमांडो जवान तथा अन्य पुलिस कर्मचारी व सरंपच अनेक युवा तथा ग्रामीण मौजूद रहे

Back to top button
error: Content is protected !!