A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरपालीराजस्थान

बाली के नाना गांव में हुआ विशाल आध्यात्मिक सत्संग, हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

पाली जिले की बाली तहसील के *नाना गांव* के उदय बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय नाना में एक दिवसीय विशाल सत्संग समागम व निशुल्क नामदान का आयोजन हुआ।

रिपोर्ट:- देवेन्द्र सुथार

विश्व कल्याण के लिए जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज विश्व के हर प्राणी को सुख शांति और मोक्ष प्रदान करने के लिए रात दिन आध्यात्मिक सत्संग घर बैठे ही पहुंचा रहे हैं।IMG 20240930 WA0175 पाली जिले की बाली तहसील के नाना गांव में सत्संग के माध्यम से संत रामपाल जी महाराज ने सत्संग में तत्व ज्ञान क्या है और तवदर्शी संत कौन है तथा कैसा होता है के बारे में बताया कि परम आदरणीय गरीब दास जी महाराज जी ने अपनी वाणी में बताया है कि गरीब, सतगुरु के लक्षण कहु मधुरे बेन विनोद, चार वेद,षट शास्त्र वह कहे अट्ठारह बोध।। ततपश्चात गीता अध्याय 15 श्लोक 1 से 4 में भी प्रमाण दिखा कर बताया कि जो संत सभी शास्त्रों से प्रमाणित ज्ञान बताएगा वह तत्वदर्शी संत होगा और उसी के द्वारा बताई गई भगति विधि से ही मोक्ष प्राप्त होगा किसी अन्य से नही। साथ ही समाज में फैली कुप्रथाएं,दहेज नही लेना और देना,रिश्वत लेना,भ्रूण हत्या,नशा खोरी आदि से दूर रहने और ऐसे कार्यो में सहयोग नही देने आदि की जानकारी संत जी ने दी। स्थानीय तहसील सेवादार घीसूलाल मीना ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज से नाम दीक्षा निशुल्क दी जाती है कही कोई भी शुल्क नही लिया जाता है। सत्संग को सुनकर 16 श्रोताओं ने संत रामपाल जी महाराज जी से नाम दीक्षा प्राप्त की और अंतिम श्वास तक नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा ली। इस कार्यक्रम में सोहन लाल पंवार,लक्ष्मण चौधरी, मांगीलाल जी,निकेश कुमार,अमर सिंह,शंकर जी,मनरूप जी प्रकाश जी सेंदला,नारायणजी, प्रह्लाद जी,हिम्मत जी,लक्ष्मणचौधरी,मांगीलाल ,राणाराम ,पेमाराम, साकलाराम,गोविंद और कई गांव के श्रोता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

Devendra Suthar

Devendra Jangid ZEE INDIA NEWS 24*7" एक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो भारत से संबंधित ताज़ा समाचार और विश्लेषण प्रदान करता है। Helpline 9462600356
Back to top button
error: Content is protected !!