A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला संपन्न, विभिन्न पदों पर अभ्यार्थीयो का चयन

Screenshot 20241015 074813 Facebook। सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।कौशल विकास संचालनालय के निर्देशानुसार शासकीय संभागीय आईटीआई सागर में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। जिसमें आर पी जी प्रायवेट लिमिटेड वडोदरा गुजरात, लुमेक्स एंसिलरी लिमिटेड भिवाड़ी राजस्थान, डिलिंक प्रायवेट लिमिटेड सागर, राय हॉस्पिटल सागर सम्मिलित हुई। आए हुए कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा मेले में आए हुए प्रशिक्षणार्थियों के साक्षात्कार, लेकर उनकी योग्यता से संबंधित दस्तावेज को जांचा गया। मेले में जिले की समस्त आई टी आई के आवेदक उपस्थित रहे । शासकीय आई टी आई प्राचार्य श्री सुनील देसाई ने बताया कि आयोजित मेले में राय हॉस्पिटल में 13, आर पी जी प्रायवेट लिमिटेड में 60, डिलिंक प्रायवेट लिमिटेड मकरोनिया सागर में 20 महिला प्रशिक्षणार्थियों और लुमैक्स एंसीलरी भिवंडी राजस्थान में 25 आवेदकों का प्राथमिक चयन विभिन्न पदों पर किया गया। उक्त प्लेसमेंट ड्राइव में व्यवसाय ट्रैक्टर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर ,फिटर, मशीनिस्ट, वेल्डर इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक और इलेक्ट्रीशियन के प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों का चयन कंपनी प्रतिनिधि द्वारा किया गया, आई टी आई प्लेसमेंट सेल सागर द्वारा निरंतर विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों और उद्योगों के माध्यम से प्लेसमेंट और अप्रेंटीशिप ड्राइव आयोजित किए जाते रहे है जिसमे सागर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के कुशल युवाओं को उनके कैरियर चयन हेतु मार्गदर्शन और उन्नत प्लेटफार्म दिया जाता है, इसी कड़ी में संस्था के एनसीसी कैडेट आदर्श लोधी का चयन अग्निवीर हेतु हुआ है, व्यवसाय टर्नर के वर्ष 2023 के प्रशिक्षणार्थी दिनेश पटेल, कृष्णकुमार काछी, फैजान खान का चयन 28000 मासिक वेतन पर खरखोंदा प्लांट हरियाणा हेतु हुआ है, प्रशिक्षणार्थी कृष्णकुमार द्वारा बतलाया की मेरे चयन और सफलता में मुझे मेरे व्यवसाय के प्रशिक्षण अधिकारी सुनील सेन द्वारा दिया गया। उन्नत प्रशिक्षण और आई टी आई सागर द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाएं का महत्व रहा है। इस अवसर पर परमानंद सेन, प्लेसमेंट अधिकारी सुनील लडिया, सहायक प्लेसमेंट अधिकारी, नितिन खरे उधमिता अधिकारी, श्रीमती भारती उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय एनसीसी अधिकारी, अनुराग पाठक, सचिन राही, संजय उइके, आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!