A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

कागजों में भरा जा रहा मनरेगा, मौके पर नहीं मजदूर

बर्डपुर। विकास खंड के ग्राम पंचायत बजहा के पोखरभीटवा में अमृत सरोवर के पास पौधरोपण कार्य के लिए 11 अक्तूबर से लगातार 18 अक्तूबर तक 15 मजदूरों की हाजिरी लगाई जा रही है। जबकि मौके पर कोई पौधरोपण कार्य नहीं हो रहा है। ग्रामीण मो. इब्राहिम, शौकत अली, नीरज पासवान, धर्मेंद्र, राकेश, केशरी पांडेय आदि ग्रामीणों ये बताया कि केवल मनरेगा योजना से पैसा निकालने का कार्य किया जा रहा है। आज तक पोखरभीटवा में एक भी पेड़ नहीं लगाया गया न ही कोई मजदूर कार्य कर रहे हैं। इस संबंध में बीडीओ सुरेश कुमार ने बताया कि उक्त मामले की जांच की जाएगी। बिना मजदूर का हाजिरी लगाया जाना गलत है।

Back to top button
error: Content is protected !!