
यातायात माह के तहत 1285 वाहनों का किया चालान :जी डी शुक्ला
जौनपुर,। यातायात नवम्बर माह के दौरान सोमवार को यातायात पुलिस ने यातायात के नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए 1285 वाहनों का चालान किया।
यातायात प्रभारी निरीक्षक जीडी शुक्ला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर के दौरान शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा पर ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा व बस के चालको व परिचालकों को इकट्ठा कर यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया । तथा प्रवर्तन की कार्यवाही में 1285 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को उनके मालिकों को आगे ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी । तथा लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया । हेलमेट व सिटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने, मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना, हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शिशों में काली फिल्म न लगानें तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रवर्तन की कार्रवायी में 1285 वाहनों का चालान किया गया ।





