कुशीनगर

अवध शुगर मिल का गन्ना पेराई सत्र 2024-25 का शुभारंभ रविवार को पूजन व मंत्रोच्चार के साथ संम्पन हुआ

IMG 20241117 WA0560कुशीनगर / हाटा, ढा़ढा स्थित अवध शुगर मिल  जहाँ का गन्ना पेराई सत्र 2024-25 का शुभारंभ रविवार की दोपहर विधि बिधान से पूजन व मंत्रोच्चार के साथ संम्पन हुआ, आपको बताते चलें कि जहाँ वैदिक विद्वान आचार्य पंडित रामचंद्र पांडेय रहे वही पर मुख्य यजमान अधिशासी अध्यक्ष करन सिंह रहे पेराई सत्र शुरू करने के लिए मिल परिसर को पूरी तरह सजाया गया था कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे,व विधायक मोहन वर्मा,भी वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन किए वही कार्यक्रम के संवंध में जानकारी के लिए यह भी बताते चलें कि पूजनोपरांत सांसद विजय दूबे, विधायक मोहन वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष हाटा रामानन्द सिंह,केन यूनियन अध्यक्ष विवेक सिंह बंटी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही सहित अतिथियों ने मिल के डोंगे में गन्ना डालकर पेराई कार्य का शुभारंभ कराया तो अधिशासी अध्यक्ष करन सिंह ने बताया कि वर्तमान सत्र में सवा करोड़ कुंतल से अधिक गन्ना पेराई का लक्ष्य मिल प्रबंधन द्वारा रखा गया है आगे उन्होनें कहा कि किसान साफ सुथरा गन्ना लावें। बीते सत्र में गन्ना पेराई का शत प्रतिशत भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया गया है। सांसद विजय दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए संकल्पित है। इसके पूर्व सांसद ने अन्य गणमान्य लोगों के साथ मिल परिसर में लगे गन्ना तौल केंद्र का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रभाकर सिंह,जिलागन्ना अधिकारी डीके सैनी,चीनी मिल के अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह,अधिशाषी उपाध्यक्ष सुशील कुमार,हाटा समित के अध्यक्ष विवेक सिंह उर्फ वंटी कसया समिति के अध्यक्ष सतीश मणि त्रिपाठी, देवरिया समिति के अध्यक्ष अवधेश सिंह,पुर्व अध्यक्ष देवरिया नीरज शाही,पुर्व अध्यक्ष कठकुंइयां ऋषभ सिंह,पुर्व अध्यक्ष पड़रौना ओमप्रकाश गुप्ता सहित विभिन्न समितियों के संचालक सदस्य चीनी मिल के कर्मचारी सहित क्षेत्रीय किसान और अन्य लोग मौजूद रहे तो अतिथियों का स्वागत चीनी मिल के सहायक उपाध्यायक्ष गन्ना अवधेश चंद्र गुप्ता तथा उपमहाप्रबंधक गन्ना डीडी सिंह द्वारा किया गया !

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!