A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

रेलवे-स्टेशन कटेहरी में ट्रेन का ठहराव न होने से क्षेत्रवासियों की मुश्किलें बढ़ी

*रेलवे-स्टेशन कटेहरी में ट्रेन का ठहराव न होने से क्षेत्र वासियों की मुश्किलें बढ़ी*

अयोध्या/अम्बेडकरनगर। कटेहरी रेलवे-स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव न होने से बढ़ रही मुश्किलें जहां पर व्यापारियों को आने जाने का मात्र एक सस्ता और सरल साधन था वही दूसरी तरफ अयोध्याधाम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन पूजन के लिए जाने वाले पूरे कटेहरी क्षेत्र के श्रद्धालुओं रामभक्तों को भी अत्यधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
कटेहरी क्षेत्र की जनता से बात हुई तो उन्होने बताया कि लगभग 20 हजार से अधिक आबादी का है कटेहरी बाजार क्षेत्र उपचुनाव के समय ट्रेन संचालन एक चुनावी मुद्दा बना हुआ था लोगों को सड़क मार्ग से यात्रा करना पड़ता है जो कि महंगा पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने कई बार प्रयास किए अपनी समस्याओ को लेकर नेताओं वर्तमान सांसद और पूर्व सांसदों विधायकों रेलवे के अधिकारियों तक पहुंच कर अपने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया फिर भी इस पर कोई सुनवाई नही हुई।
चार वर्ष बाद भी कोरोनामहामारी के पहले यहाँ रुकने वाली एक ट्रेन वालामऊ वाराणसी पैसेंजर का ठहराव नही हो पाया, पहले यह रेल ट्रैक सिंगल का और अब इसके दोहरीकरण के साथ साथ विद्युतीकरण भी हो गया है लेकिन फिर भी कटेहरी रेलवे-स्टेशन का संचालन नही हो पा रहा है।

_वन्देभारत लाइव टीवी न्यूज के साथ डिस्ट्रिक्ट हेड कैलाश नाथ तिवारी की रिपोर्ट
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!