
mg src=”https://vandebharatlivetvnews.com/wp-content/uploads/2024/12/Screenshot_20241207-084803.png” alt=”” width=”993″ height=”748″ class=”alignnone size-full wp
मुरादाबाद में सरकारी खजाने के गबन के आरोपों मेंफंसे एक शिक्षक ने जांच करने पहुंची महिला अधिकारीके साथ बदसलूकी कर दी। शिक्षक ने महिला अधिकारीको ये कहते हुए स्कूल का निरीक्षण भी नहीं करने दियाकि, ‘तुम्हारी हैसियत ही क्या है, यहां बीईओ-बीएसएसब मेरे इशारे पर नाचते हैं।’
महिला अधिकारी ने अपनी जांच पूरी करने के बादबीएसए को शिक्षक के निलंबन की सिफारिश की है।इसके साथ ही वित्तीय घोटाले के मामले में आरोपीशिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की अनुमतिभी मांगी है। आरोपी शिक्षक जिले में तैनात रहे एकपूर्व बीएसए का करीबी है। पिछले साल एक महिलाकर्मचारी के साथ छेड़खानी और टॉर्चर करने के आरोपोंको लेकर सुर्खियों में रह चुका है। तब पीड़िता ने उसकेखिलाफ सिविल लाइंस थाने में FIR भी दर्ज कराई थी।
को इस प्रकरण के दस्तावेज मिलने केबाद हमने जांच करने वाली महिला अधिकारी से संपर्ककिया। बहुत मुश्किल से वो बात करने को तैयार हुई।शिक्षक की बदसलूकी की वजह से ये महिला अधिकारीरेगुलर इंसुलिन डोज पर हैं। अब उन्हीं की जुबानी पढ़िएपूरा मामला आखिर है क्या ?। ABSA की तरह काम करता था गांधी पार्क स्कूल काइंचार्ज
मामला मुरादाबाद नगर क्षेत्र के गांरधी पार्क स्कूल से जुड़ाहै। एबीएसए वंदना सैनी ने द से कहा-
‘मैंने नगर क्षेत्र का चार्ज लिया तो पता चला किएबीएसए दफ्तर गांधी पार्क स्कूल के ही कैंपस मेंचलता है। यहां आकर देखा तो गांधी पार्क स्कूल केइंचार्ज राहुल शर्मा ने अवैध रूप से पूरे बीआरसी दफ्तरपर कब्जा जमा रखा था। यहां एबीएसए की कोईहैसियत नहीं थी। इंचार्ज टीचर ही एबीएसए की पावरयूज करता था। वही अघोषित रूप से एबीएसए था।कार्यालय के स्टाफ से लेकर नगर क्षेत्र के शिक्षक तकउसी को एबीएसए मानते थे। सरकारी दस्तावेज भीउसी के कब्जे में थे। एबीएसए कार्यालय की अलमारियांजिनमें सरकारी रिकॉर्स और वित्तीय दस्तावेज थे, उनअलमारियों में भी राहुल शर्मा का ही ताला लटका था।’
मैंने 18 साल की नौकरी में ऐसी अराजकता नहीं देखी
खंड शिक्षा अधिकारी वंदना सैनी कहती हैं-शिक्षा विभागमें एक अधिकारी के तौर पर मुझे 18 साल हो चुके हैं।लेकिन मैंने अपने पूरे करियर में ऐसी अराजकता कभीनहीं देखी। जहां एक स्कूल का इंचाज्ज एबीएसए की तरह।
खुलेआम काम कर रहा हो। शिक्षकों की छुट्टी से लेकरसरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तक का पूरा कामवही कर रहा था। मैंने धीरे-धीरे इस पर रोक लगाई औरसीनियर औऑफिसर को रिपोर्ट देकर बीआरसी दप्तर कोगांधी पार्क स्कूल से दांग स्कूल में शिफ्ट करा लिया।
कार्यालय से वित्तीय अभिलेख गायब किए
एबीएसए बताती हैं- सितंबर माह में मेरे कार्यालय कोगांधी पार्क स्कूल से दांग स्कूल में शिफ्ट कर दिया गयाथा। हमने रिकॉर्ड का मिलान किया तो वित्तीय दस्तावेजगायब थे। मेरी प्राथमिक पड़ताल में अभी तक करीब5.5 लाख रुपए सरकारी अकाउंट से निकाले जाने कीबात सामने आई है। ये पैसा कहां लगाया गया, इसकाकोई रिकॉर्ड नहीं है। जिस अलमारी में ये रिकॉर्ड थे,उसकी चाबियां राहुल शर्मा के पास थीं। कक्ष का एकगेट स्कूल के अंदर भी खुलता था। कई बार मांगने परभी राहुल ने दस्तावेज नहीं दिए।
ABSA से कहा-तुम्हारी हैसियत क्या है, BSA मेरे इशारेपर नाचते हैं
एबीएसए वंदना सैनी बताती हैं- वित्तीय अभिलेखोंके बगैर ऑडिट संभव नहीं है। इसलिए वो वित्तीयअभिलेखों के बारे में छानबीन करने गांधी पार्क स्कूल
पहुंची थीं। उन्होंने स्कूल के इंचार्ज राहुल शर्मा सेनिरीक्षण के लिए रजिस्टर देने को कहा। लेकिन राहुलशर्मा ने एबीएसए को स्कूुल का निरीक्षण नहीं करनेदिया। उसने कहा-तुम्हारी हैसियत क्या है? मैं तुम्हें कुछनहीं मानता। यहां सभी बीईओ और बीएसए मेरे इशारोंपर नाचते हैं।
शासनादेश के खिलाफ शादी के लिए दिया स्कूल कैंपसगांधी पार्क स्कूल शहर में प्राइम लोकेशन पर है।एबीएसए ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एक दिन वोस्कूल पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि स्कूल में शादी काफंक्शन चल रहा था। कैपस में तंदूर लगे थे और दावतचल रही थी। जबकि शासन का स्पष्ट निर्देश है किे स्कूलोंके परिसर ब्याह-शादी या दूसरे आयोजनों के लिए नहींदिए जाएंगे। आरोप है कि स्कूल का इंचार्ज राहुल शर्मास्कूल परिसर को पैसे लेकर व्याह शादी के लिए किराएपर देता है। एबीएसए ने इस मामले में कार्रवाई करने केलिए बीएसए को रिपोर्ट दी है।
ABSA ने की FIR और निलंबन की सिफारिशखंड शिक्षा अधिकारी वंदना सैनी ने इस मामले मेंशिक्षक राहुल शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिशकरते हुए बीएसए को अपनी रिपोर्ट दी है। इसमें
एबीएसए ने शिक्षक को सस्पेंड करने की सिफारिश कीहै। इसके साथ ही वित्तीय अभिलेख गायब करने केमामले में FIR दर्ज कराने की अनुमति मांगी है।
BSA ने कहा-फाइनल रिपोर्ट मिलने पर एक्शन लेंगेजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार ने दैनिकभास्कर से कहा- वित्तीय अभिलेख गायब करने संबंधीरिपोर्ट अभी मुझे नहीं मिली है। स्कूल परिसर में फंक्शनकराने के मामले में एबीएसए ने रिपोर्ट दी है। फाइनलरिपोर्ट मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी विवादों में चिरा रहा है आरोपी शिक्षक
महिला अधिकारी से बदसलूकी और वित्तीय घोटालेमें फंसा शिक्षक राहुल शम्मा पहले भी विवादों में घिरारहा है। पिछले साल एक महिला कर्मचारी ने राहुलपर मानसिक प्रताड़ना और छेड़खानी कराने के आरोपलगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके पहलेसरकारी किताबों को बेचने के मामले में भी सस्पेंड होचुका है। सरकारी स्कूलों की किराए वाली बिल्डिंगों कोखाली करने के मामले में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगचुके हैं। इस खेल में तत्कालीन बीएसए का नाम भीखूब उछला था। शिक्षा विभाग के सूत्रों का कहना है कि
चुके हैं। इस खेल में तत्कालीन बीएसए का नाम भी
खूब उछला था। शिक्षा विभाग के सूत्रों का कहना है किइसी पूर्व बीएसए की सरपरस्ती की वजह से ये शिक्षकमनमानी पर उतारू है।
मौ दीन रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद






