A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

चौंकी सिंहपुरा पुलिस ने 10.13 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित एक को काबू कर भेजा जेल

IMG 20241209 WA0134

चौंकी सिंहपुरा पुलिस ने 10.13 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित एक को काबू कर भेजा जेल

लोकेशन कालावाली

रिपोर्टर इंद्रजीत

डबवाली 9 दिसम्बर । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार व राजीव कुमार उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली के कुशल नेतृत्व मे डबवाली क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए चौकी सिंहपुरा पुलिस ने गांव पक्का शहीदा से 10.13 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित आरोपी लखबीर सिंह उर्फ डडु पुत्र गुरजन्ट सिहं उर्फ जन्टा निवासी कमाल को काबू करके जेल में बंद करवाने में कामयाबी हासिल की है ।
इस मामले के बारे में प्रभारी चौकी सिंहपुरा उप नि. चन्दन सिंह ने बताया कि बताया कि वह स्वयं अपनी पुलिस टीम के साथ गस्त पड़ताल अपराध गांव पक्का शहीदा से कमाल रोड पर नहर पुल रकबा गांव पक्का शहीदा पर मौजूद थे कि गांव कमाल की तरफ से एक युवक पैदल पैदल आता दिखाई दिया जो सामने पुलिस पार्टी को देखकर एकदम से पीछे मुड़कर तेज तेज कदमो से चलने लगा जो उन्होंने किसी अपराध का अंदेशा होने पर साथी कर्मचारियों की सहायता से उस युवक को को काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन चिट्टा बरामद होने पर थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपी लखबीर सिंह को अदालत में पेश किया गया जो आदेशानुसार बन्द जेल सिरसा करवाया गया

Back to top button
error: Content is protected !!