युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा जेल रोड, आनन्द नगर स्थित महानिदेशालय पर 76वें प्रान्तीय रक्षक दल (पी०आर०डी०) स्थापना दिवस समारोह का आयोजन परेड ग्राउण्ड में दिनांक 11 दिसम्बर, 2024 को किया गया।
युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा जेल रोड, आनन्द नगर स्थित महानिदेशालय पर 76वें प्रान्तीय रक्षक दल (पी०आर०डी०) स्थापना दिवस समारोह का आयोजन परेड ग्राउण्ड में दिनांक 11 दिसम्बर, 2024 को किया गया।
स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह के *मुख्य अतिथि मा० राज्यमंत्री (स्व०प्र०), युवा कल्याण एवं खेल, उत्तर प्रदेश श्री गिरीश चन्द्र यादव* द्वारा पी०आर०डी० जवानों की रैतिक परेड का निरीक्षण करने के उपरान्त मान-प्रणाम स्वीकार किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत महानिदेशक, प्रान्तीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण श्री सुहास एलवाई० द्वारा किया गया तथा उनके द्वारा पी०आर०डी० जवानों के कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। संयुक्त निदेशक श्री अशोक कुमार कनौजिया द्वारा महानिदेशक का स्वागत किया गया।
आज दिनांक 11 दिसम्बर, 2024 को पी०आर०डी० जवानों की रैतिक परेड के दौरान प्रदेश की कुल 10 प्लाटूनों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया। परेड के दौरान लखनऊ जोन, बरेली जोन, झांसी जोन, गोरखपुर ज़ोन, वाराणसी जोन, प्रयागराज जोन एवं मेरठ जोन की प्लाटूनों ने प्रतिभाग किया। पी०आर०डी० की महिला प्लाटून पूर्वी एवं महिला प्लाटून पश्चिमी एवं पी०आर०डी० आपदा मोचक प्रहरी प्लाटून द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। रैतिक परेड में प्लाटूनों के प्रदर्शन एवं टर्नआउट के आधार पर होमगार्ड्स विभाग एवं कारागार विभाग के निर्णायकों द्वारा प्रदान किए गए अंक के आधार पर परिणाम निम्नवत् रहा :-
*क्रमांक*
01.
02.
03.
*प्लाटून का नाम*
महिला प्लाटून पूर्वी
मेरठ जोन
गौरखपुर जोन
*प्राप्त अंक (पूर्णांक-30)*
29
25
23
प्रथम स्थान
द्वितीय स्थान
तृतीय स्थान
*प्लाटून कमाण्डर का नाम*
श्रीमती स्वाती सिंह, लखनऊ
श्री कुलदीप पुनिया, बुलन्दशहर
श्री अर्जुन सिंह, महाराजगंज
रैतिक परेड के दौरान बरेली ज़ोन के प्लाटून कमाण्डर श्री फहद अली खान, कानपुर जोन के प्लाटून कमाण्डर श्री दीपक वर्मा, लखनऊ जोन के प्लाटून कमाण्डर श्री श्यामजी यादव, वाराणसी जोन के प्लाटून कमाण्डर श्री राजन कुमार यादव, प्रयागराज जोन के प्लाटून कमाण्डर श्री प्रशान्त कुमार दुबे, आपदा मोचक प्रहरी प्लाटून के कमाण्डर श्री सुमित सिकरवार तथा महिला प्लाटून पश्चिमी की प्लाटून कमाण्डर सुश्री रागिनी सिंह के नेतृत्व में पी०आर०डी० जवानों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया।
रैतिक परेड का संचालन परेड कमाण्डर श्री अनमोल सिंह, सीतापुर द्वारा किया गया जिसमें उनका सहयोग परेड कमाण्डर द्वितीय, श्री मनोज कुमार, बदायूं एवं परेड एडज्यूटेन्ट श्री श्वेतांक मिश्र, चन्दौली द्वारा किया गया।
प्रान्तीय रक्षक दल के जवानों द्वारा ड्यूटी पर लगाये जाने पर कानून-व्ययस्था तथा शान्ति एवं सुरक्षा बनाये रखने का कार्य किया जाता है। इस कार्य में उनके द्वारा पुलिस को सहयोग प्रदान किया जाता है।
इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत, विकास खण्ड एवं जनपद स्तर पर सामाजिक एवं राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में स्वैच्छिक रूप से सहयोग प्रदान करने के साथ जन-जागरूकता का कार्य भी किया जाता है।
प्रदेश के समस्त थानों, महिला थानों के साथ-साथ यातायात संचालन में पी०आर०डी० जवानों को ड्यूटी पर डिप्लॉय किया गया है। इसके अतिरिक्त धार्मिक स्थलों, विभिन्न त्योहारों, मेलों एवं आयोजनों में भी शान्ति एवं सुरक्षा हेतु पी०आर०डी० जवानों की ड्यूटी लगायी जाती है। विभिन्न कार्यालयों एवं विभागीय भवनों की सुरक्षा में भी पी.आर.डी. जवानों की ड्यूटी लगायी जाती है।
वर्तमान में विभागीय पोर्टल पर 34,000 पी०आर०डी० जवान रजिस्टर्ड हैं, जिसमें से 2,500 महिला पी०आर०डी० स्वयंसेवक हैं। वर्तमान में 27,000 से अधिक पी०आर०डी० स्वयंसेवक ड्यूटीरत हैं, जिसमें से 2,226 महिला पी०आर०डी० स्वयंसेवक हैं।
इस अवसर पर मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा अपने उद्बोधन में पी.आर.डी. जवानों द्वारा थाना, यातायात एवं अन्य शासकीय विभागों तथा अर्थ-शासकीय संस्थानों में की जा रही ड्यूटी की सराहना की गयी। उनके द्वारा कहा गया कि पी०आर०डी० जवानों द्वारा पुलिस बल के सहयोगी यूनिट के रूप में कार्य करने के साथ ही महत्वपूर्ण शासकीय कार्यालयों की सुरक्षा का भी दायित्व कुशलतापूर्वक निर्वहन किया जा रहा है। विभिन्न शासकीय एवं अर्द्धशासकीय विभागों एवं संस्थानों द्वारा पी०आर०डी० जवानों के सराहनीय कार्यों से प्रभावित होकर उनकी ड्यूटी की मांग लगातार की जा रही है। इस प्रकार वर्तमान में प्रान्तीय रक्षक दल प्रदेश के शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी कर्मठता एवं समर्पण के साथ किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि द्वारा विजेता प्लाटूनों के प्लाटून कमाण्डर्स को एवं परेड कमाण्डर्स को ट्रॉफी प्रदान की गयी। विजेता प्लाटूनों के पी.आर.डी. जवानों को उप निदेशक श्री अजातशत्रु शाही द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया तथा पी.आर.डी. ब्रॉस बैण्ड के सराहनीय प्रदर्शन हेतु रू5000/- का नकद पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री शिव गोपाल सिंह, विशेष सचिव, युवा कल्याण, अनुभाग अधिकारी श्री बसन्त कुमार तिवारी, उप निदेशक श्री आदित्य कुमार, श्री संजय कुमार सिंह, श्रीमती मेघना सोनकर, श्री संदीप कुमार एवं अन्य विभागीय अधिकारी तथा होमगार्ड्स विभाग एवं कारागार विभाग के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस समारोह के अन्तर्गत ही दिनांक 11 एवं 12 दिसम्बर को पी.आर.डी. जवानों की खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत वॉलीबाल, रस्साकसी, दौड़ एवं गोला फेक में स्पर्धाओं का आयोजन किया जायेगा। खेल प्रतियोगिता के विजयी जवानों को 12 दिसम्बर को पुरस्कृत किया जायेगा।
पचपेड़ी में कथित पत्रकारों की सक्रियता से लोग असहज” पचपेड़ी तहसील क्षेत्र में इन दिनों स्वयं को पत्रकार बताने वाले कुछ लोगों की
22/02/2026
मंत्री रेखा आर्या ने नहीं भरा बिजली का बिल, ऊर्जा निगम की टॉप बकाएदारों की लिस्ट में आया नाम
22/02/2026
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड द्वारा वक्फ संख्या 498 मस्जिद रेलवे स्टेशन ज्वालापुर की नई प्रबंधन समिति का गठन — अध्यक्ष एजाज़ हसन, उपाध्यक्ष शौकीन अब्बासी, सचिव नौशाद मंसूरी
22/02/2026
बलिया: बैरिया तहसील में गंभीर आरोप—फाइलें गायब करने और जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना का मामला, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
22/02/2026
बलिया में पति ने पत्नी को घर से निकाला, मां-बेटा पहुंचे डीएम दरबार — आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं, पुलिस पर फर्जी रिपोर्ट का आरोप
22/02/2026
होली का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है।
22/02/2026
Sonbhadra news:महुली उच्च प्राथमिक विद्यालय में मतदाता सूची निस्तारण प्रक्रिया तेज
22/02/2026
सारंगढ़ ज्ञान स्थल से गिरौदपुरी मेला 22 से 24 आस्था का मेले में भंडारे का आयोजन
22/02/2026
धक्कादायक: भिगवणनंतर आता राहुरीत अल्पवयीन मुलीचे अपहरण; ५ दिवस अत्याचार केल्याचा आरोप, मुख्य आरोपी अटकेत
22/02/2026
Sonbhadra news:ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में जलने से मौत,
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!