
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम मंगराव और ग्राम जंगलीपुर में अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने हटा दिया है। नायब तहसीलदार महबूब आलम ने पुलिस और राजस्व टीम के साथ मिलकर इन दोनों गांवों में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया।
नायब तहसीलदार महबूब आलम ने बताया कि एसडीएम के निर्देश और तहसीलदार के आदेश के तहत ग्राम मंगराव के गाटा संख्या 94 (चक मार्ग) पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। अतिक्रमण हटाने के बाद बेदखली के
नायब तहसीलदार महबूब आलम ने बताया कि एसडीएम के निर्देश और तहसीलदार के आदेश के तहत ग्राम मंगराव के गाटा संख्या 94 (चक मार्ग) पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। अतिक्रमण हटाने के बाद बेदखली के आदेश का अनुपालन किया गया। वहीं, ग्राम जंगलीपुर के गाटा संख्या 847 (मिन) में बंजर की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को भी प्रशासन ने जेसीबी से हटवा दिया।
ग्राम जंगलीपुर में बंजर भूमि पर अतिक्रमण हटाया गया
इस कार्रवाई में बेदखली के आदेश का पालन करते हुए अतिक्रमण को पूरी तरह से हटा दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान धर्मराज चक्रवर्ती, आनंद कुमार गौतम, अंबिका प्रसाद, अनिल कुमार मिश्रा, दीपक शंखवार, इंद्राज चौधरी, अमित कुमार और अंकुश चौधरी सहित पुलिस बल के लोग मौके पर मौजूद रहे।









