
देश के सभी बैंकों मे अगले वर्ष अप्रैल माह से आरटीजीएस- एनईएफटी पेमेंट मे पैसे पानेवाले का नाम देख सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने नेशनल पेमेंटस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से ग्राहकों को गलती से बचाने ,धोखाधड़ी रोकने के लिए लेनदेन शुरू करने से पहले बैंक खातों मे नाम सत्यापित करने को कहा है। अभी वर्तमान मे लुकअप सुविधा मे यूपीआई एवं आईएमपीएस मे पेमेंट शुरू करने से पहले पाने वाले के नाम को सत्यापित करने की सुविधा है। रिजर्व बैंक के दिशानिर्देश के अनुसार इंटरनेट बैंकिंग,मोबाईल बैंकिंग एवं बैंक मे यह नई सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही ग्राहकों को बिना किसी भी शुल्क लिए बिना यह सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी।




