A2Z सभी खबर सभी जिले की

बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची कल हो सकती है जारी, नई रणनीति पर बनी

IMG 20250109 WA0006

बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची कल हो सकती है जारी, नई रणनीति पर बनी सहमति।

दिल्ली।

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।

दिल्ली।बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लगने वाला है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कल यानी गुरुवार को पार्टी द्वारा जिलाध्यक्षों की सूची जारी की जा सकती है। यह निर्णय दिल्ली में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान लिया गया। इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेताओं के बीच विस्तृत चर्चा हुई। पार्टी के रणनीतिकारों ने सभी जिलों के लिए नामों को अंतिम रूप दे दिया है। अब सूची जारी होने का इंतजार है। कल होगी घोषणा पार्टी सूत्रों का कहना है कि सभी जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची एक साथ जारी की जाएगी। नए प्रयोग की चर्चा कुछ जिलों में 2 जिला अध्यक्षों के साथ काम करने का नया प्रयोग किया जा सकता है!असंतोष को रोकने की कोशिश सूची में सभी वर्गों, जातियों, और सामाजिक समीकरणों का संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति को मजबूती देने के लिए जिलाध्यक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। खासतौर पर 2029 लोकसभा चुनावों में संगठन को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह निर्णय बीजेपी की आगामी चुनावी तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। सभी की नजरें अब कल जारी होने वाली सूची पर टिकी हैं, जो प्रदेश की राजनीति में नई दिशा तय करेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!