
पीलीभीत। पूरनपुर तहसील परिसर में सोमवार भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने राष्ट्रीय आवाहन पर केन्द्र सरकार के द्वारा बनाई गई नई कृषि नीति के मसौदा को किसानों के लिए हितकारी नहीं बताया है। किसानों का आरोप है कि सरकार किसानों को अनदेखा करते हुए अपनी मर्जी से उसमें बदलाव करना चाह रही है। जबकि किसानों की समस्याओं और उनकी ज़रूरतों को केन्द्र सरकार अनदेखा कर रही है। ऐसे ही पहले सरकार ने अपनी मनमर्जी से तीन कृषि कानून लागू करने की तैयारी की थी और अब नई कृषि नीति का मसौदा बनाया गया। इसका संयुक्त किसान मोर्चा ने विरोध कर सभी तहसील मुख्यालय पर 13 जनवरी को विरोध प्रदर्शन कर कृषि नीति के मसौदे की प्रतियां जलाने आवाहन किया था। जिसके चलते तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने पुलिस की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन करते हुए। कृषि नीति मसौदे की प्रतियों को जलाया गया।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह,युवा जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह, बबल, सतपाल, सुरेश, जमुना प्रसाद, बलजीत सिंह, सलमान खान इत्यादि दर्जनों लोग मौजूद रहे।





