उत्तर प्रदेशगोरखपुर

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में पुलिस ने हुक्का बार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया

मुख्यमंत्री के गृह जनपद में हुक्का बार व होटल में नाबालिक बच्चियों से करवाया जा रहा है देह व्यापार

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में पुलिस ने हुक्का बार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है |

पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़कर होटल फ्लाई इन के मलिक अनुराग सिंह और वहाँ संचालित हुक्का बार के संचालक अनिरुद्ध ओझा वहां का कामकाज देखने वाले उनके दोस्त निखिल गौड़ और आदित्य मौर्य को गिरफ्तार किया है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के गीता वाटिका के पास चल रहे होटल और हुक्का बार में तीन बच्चियों के साथ गैंगरेप और फिर उनसे जिस्मफरोशी कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है |

पुलिस ने 10 जनवरी की रात में हुक्का बार में छापा मारा था जहां युवक युवतियों के साथ ही दो किशोरिया की पकड़ी गई थी |

दोनों किशोरियों ने अपने साथ गैंगरेप और फिर दूसरे से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था |

पुलिस ने एक किशोरी और दूसरे किशोरी के पिता की तहरीर पर गैंगरेप के केस में मुकदमा दर्ज किया था |

इसी बीच रामगढ़ ताल इलाके रहने वाली एक महिला ने अपनी 12 वर्षीय बेटी के लापता होने पर अपहरण का केस पुलिस में पंजीकृत करवाया |

उसने बताया कि 31 दिसंबर उसकी बेटी दो सहेलियों के साथ स्कूटी से गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी |

पुलिस ने किशोरी को जब बरामद किया और उससे पूछताछ किया तो पता चला कि उसे गीता वाटिका के सामने स्थित हुक्का बार में ले जाया गया था |

जहां पर अनिरुद्ध ओझा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया

मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया |

मामले में गोरखपुर के पुलिस अधीक्षक शहर अभिनव त्यागी ने बताया कि सॉरी के लापता होने के केस में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है | सामूहिक गैंगरेप का मामला सामने आने के मामले में दुष्कर्म हुआ पक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है |

पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है |

वही प्राप्त जानकारी के अनुसार गैंग रेप की शिकार 12 वर्षीय बच्ची सदमे में है | जिसे पुलिस द्वारा काउंसलिंग कराने की तैयारी की जा रही है |

Back to top button
error: Content is protected !!