
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा मझिआंव: भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर एवं अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय द्वारा बुधवार को मझिआंव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्रखंड कार्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र के कई स्थानों पर जाकर निरीक्षण किया गया.केंद्रीय मंत्री द्वारा सबसे पहले खजूरी स्थित एक महिला समूह के पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया गया.
इसके बाद उन्होंने करमडीह गांव में जाकर वहां के बड़े तालाब का भी निरीक्षण किया. इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आकर महिला वार्ड, प्रसव कक्ष,ओपीडी,कुपोषण केंद्र आदि का निरीक्षण किया. निरीक्षण के पश्चात केंद्रीय मंत्री द्वारा प्रखंड कार्यालय के सभागार में बैठक की गई.बैठक के पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि वह कल प्रेस वार्ता के दौरान इसका जवाब देंगे .जबकि उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि पूरे भारत देश में भारत सरकार नीति आयोग द्वारा 500 ब्लॉक को आकांक्षी ब्लॉक घोषित किया गया है.जहां पर केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित हैं.उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला में एकमात्र मझिआंव प्रखंड आकांक्षी प्रखंड है. जहां पर योजनाओं की समीक्षा के लिए मंत्री सर आए हुए हैं.
इसी बीच रामपुर पैक्स के किसानों ने धान खरीद का रसीद नही मिलने की जानकारी उपायुक्त महोदय को दी.
*बंद कमरे में हुई बैठक,पत्रकारों को जाने से रोका*
केंद्रीय मंत्री बीएल बर्मा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के बाद मझिआंव प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया गया इस दौरान केंद्रीय मंत्री, उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य सभी पदाधिकारियों ने प्रखंड कार्यालय के सभागार में बैठक किया. इस दौरान उपायुक्त द्वारा अपने निजी गार्ड एवं पुलिस से कहकर सभागार को बाहर से बंद करवा दिया. इसके बाद जब पत्रकारों ने उनसे बोला कि बैठक का फोटो विडिओ बनाना है तो रोक दिया गया. और बोला कि कि किसी को भी अंदर नही जाने के लिए उपायुक्त सर द्वारा मना किया गया है.मौके पर अनुमण्डल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय, सीओ प्रमोद कुमार, बीडीओ श्रीमती कनक, एवं रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ गोबिंद सेठ सहित जिलास्तरीय कई पदाधिकारी उपस्थित थे.







