
भगवान भास्कर का प्राकट्य दिवस मनाया गया

आरा (भोजपुर)। मंगलवार को अचला सूर्य सप्तमी भगवान भास्कर के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मग परिषद देव धाम औरंगाबाद के द्वारा शाहपुर औरंगाबाद स्थित सूर्य मंदिर पर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना और आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ किया गया और औरंगाबाद जिले के सभी सूर्य मंदिर पर संगठन के कार्यकर्ता द्वारा पूजा अर्चना और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ किया गया। इस अवसर पर मग परिषद देव धाम औरंगाबाद के संरक्षक गुप्तेश्वर पाठक, जिला अध्यक्ष एडवोकेट योगेश कुमार मिश्रा, अनिल कुमार मिश्रा, श्रीराम पाठक, विजय पाठक, सत्य देव मिश्रा, अश्विनी पाठक, प्रीतम मिश्रा, सुधांशु पाठक, उमेश पांडे, आदि कई दर्जन व्यक्ति उपस्थित रहे। वहीं पूजा अर्चना आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।







