A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबिहार

मंदिर निर्माण की पूर्वजो ने रखी थी नींव, वंशजो ने दिया मंदिर को मूर्तरूप, यज्ञोपरान्त की जायेगी मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा

मंदिर निर्माण की पूर्वजो ने रखी थी नींव, वंशजो ने दिया मंदिर को मूर्तरूप, यज्ञोपरान्त की जायेगी मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा

IMG 20250203 WA0081

गडहनी। प्रखण्ड क्षेत्र के ईचरी गांव स्थित पुराना अखाड़ा महाबीर मंदिर निर्माण कार्य के साथ ही लाइट साज सज्जा आदि पूर्ण कर लिया गया।वहीं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालु प्राण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ की तैयारी मे जुट गए हैं।इसके लिए शीघ्र ही कमिटी के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता मे मंदिर परिसर मे बैठक का आयोजन किया जायेगा।वहीं मंदिर कमिटी के सचिव मिथिलेश कुमार ने कहा कि मंदिर निर्माण मे पंचायत वासियों का योगदान सराहनीय रहा है।जिससे भी जो बन पाया सहयोग किया।मंदिर आज पूर्ण रूप से बनकर तैयार है।यथाशीघ्र मूर्ति स्थापित किया जायेगा।

IMG 20250203 WA0075

इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।श्री श्री 108 सार्वजनिक महाबीर मंदिर निर्माण कार्य समिति सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करती है।जिस आस्था विश्वास के साथ पूर्वजो ने नींव रखी थी उसे आप सभी ग्रामीणो के सहयोग से मात्र कुछ ही माह मे मंदिर को मूर्त रूप दिया गया जो कि हम सभी के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर उपाध्यक्ष भरत यादव, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!