A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

*जिलाधिकारी ने की नई आबकारी नीति के सम्बन्ध में चर्चा*

*जिलाधिकारी ने की नई आबकारी नीति के सम्बन्ध में चर्चा* आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह के साथ नई आबकारी नीति के सम्बन्ध में चर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि नई आबकारी नीति में दिए गए निर्देशों का जनपद में अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। अंग्रेजी शराब व बियर की दुकानों को शासनादेश के अनुरूप संयुक्त किया जाये। शराब की दुकानों के स्थानांतरण से पूर्व उप जिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ समन्वय स्थापित किया जाये। नियमानुसार लाटरी की प्रक्रिया पूरी की जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!