
नारायणपुर में डीएवी एडुकेशनल एन्ड वेलफेयर कमिटी न्यू दिल्ली का 806 वां ब्रांच का विधिवत उद्घाटन

गड़हनी। अगिआंव प्रखण्ड के नारायणपुर में डीएवी एडुकेशनल एन्ड वेलफेयर कमिटी न्यू दिल्ली का 806 वां ब्रांच का विधिवत उदघाटन शनिवार को हुआ।उद्घाटनकर्ता संदेश विधानसभा के पूर्व विधायक बिजेन्द्र यादव एवं व्यवसायिक संघ गड़हनी के प्रखंड अध्यक्ष श्रीनिवास यादव एवं पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा, रहमान सर (पटना) ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यालय उद्घाटन किया।वहीं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा सभी अतिथियों को फूल माला एवं अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

वहीं शाहाबाद के अलग-अलग डीएवी स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया गया।सभी उपस्थित छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि हमारे क्षेत्र में इस तरह के आधुनिक सुविधाओं से लैस विद्यालय की आवश्यकता थी, जो आज डीएवी स्कूल प्रबन्धन द्वारा कर दिखाया गया हैं।शिक्षा के क्षेत्र में यह इलाका पिछड़ा था, लेकिन धीरे-धीरे सुधार हो रहा हैं, उम्मीद ही नही पूरा विश्वास हैं कि यह विद्यालय इस इलाके के शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी होगा।वहीं राजद नेता श्रीनिवास यादव ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है और शिक्षा ही सबका अलख जगाती है।यही वह चीज है जिसके माध्यम से ब्यक्ति अपना सर्वांगीण एवं चहूंदिशी विकास कर सकता है।इसी दौरान खान सर ने कहा शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि यह संस्थान भविष्य मे छात्रो के समग्र विकास को सुनिश्चित करेगा। इस संस्थान के माध्यम से सभी छात्रो को ज्ञान कौशल और योग्यता की प्राप्ति होगी।हरेक छात्र गलत और सही के बीच समझने और करने मे माहिर हो सकेंगे।

छात्रो मे यह संस्थान आत्म विश्वास विकसित करेगा तथा उनकी सारी आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा।शिक्षा का मूल उद्देश्य मनुष्य के भीतर अच्छे बिचारो का निर्माण करना होता है।यही वह साधन है जो जीवन का मार्ग प्रशस्त करती है।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथि गणो को अंगवस्त्र एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।मौके पर डीएभी पब्लिक स्कूल गडहनी के प्राचार्य अभय कुमार सिंह सहित विद्यालय परिवार के साथ साथ स्थानीय जन प्रतिनिधिगण समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।







