
पूर्वदशम छात्रवृत्ति के संदेहास्पद डाटा की जांच और संस्तुति के लिए 02 दिन का समय , पात्र छात्रों को मिलेगा लाभ
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश कुमार पाण्डेय ने सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 09-10 के संदेहास्पद डाटा राज्य एनआईसी लखनऊ द्वारा विद्यालय व संस्थान के लॉगिन पर उपलब्ध करवा दिया गया है । इस डाटा की एक्सेल फाइल ( छात्रवार / विद्यालयवार ) सूची जिला विद्यालय निरीक्षक एवं व्हॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से भेजी गई है । सभी संदेहास्पद डाटा का विद्यालय स्तर पर अभिलेखों से परीक्षण और सत्यापन किया जाना है । संबंधित छात्र – छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति भुगतान की प्रक्रिया को विद्यालय स्तर पर गठित समिति द्वारा संस्तुति के साथ प्रत्येक छात्र के नाम के सम्मुख ( एक्सेप्ट या रिजेक्ट ) इंगित किया जाए । सभी वांछित अभिलेखों के साथ हार्डकॉपी में हस्ताक्षरित जानकारी 02 दिन के भीतर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय , विकास भवन अलीगढ़ में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई । वहीं , अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समयावधि में वांछित सूचना नहीं उपलब्ध कराई जाती , तो संदेहास्पद डाटा को त्रुटिपूर्ण मानते हुए निरस्त कर दिया जाएगा , और छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं ।







